फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बड़े बकाएदारों पर बिजली विभाग के तेवर सख्त

बड़े बकाएदारों पर बिजली विभाग के तेवर सख्त

Mon, 14 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बड़े बकाएदारों पर बिजली विभाग के तेवर सख्त

विज्ञापन
जौनपुर। बिजली विभाग बिलों की वसूली नहीं कर पा रहा है। हर महीने 22 से 24 करोड़ रुपये की बिजली खरीद कर विभाग जौनपुर में आपूर्ति करता है लेकिन वसूली हर महीने महज 19 करोड़ रुपये की हो पाती है। कम बिलिंग, कनेक्शन काटने में सुस्ती और वसूली में सख्ती नहीं बरतने के कारण लगातार विभाग का बकाया बढ़ता जा रहा है। अब विभाग ने 2100 बकाएदारों के खिलाफ वसूली का प्रमाणपत्र जारी करके साढ़े दस करोड़ रुपये वसूल कर रहा है।
जौनपुर में बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वे शत प्रतिशत बिलिंग कर रहे हैं। हर उपभोक्ता को निर्धारित तिथि को बिल दिया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है। वाराणसी जोन के मुख्य अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि जौनपुर में तकरीबन 80 फीसदी घरों में बिल पहुंचाया जा रहा है। हालांकि वह मानते हैं कि वसूली इसकी अपेक्षा कम हो रही है। सरकार की ओर से विद्युत बिल वसूली के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा है। ऐसे में बिजली महकमा कुछ ज्यादा ही सख्त नजर आ रहा है। विभाग ने 10 मई से बड़े बकाएदारों से वसूली का अभियान शुरू किया है लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है। जिले के 21बड़े बिजली बकाएदारों में से तीन दिनों में एक से बी वसूली नहीं हो पाई है। इसके अलावा जिले के 2100 ऐसे बकाएदारों को चिह्नित किया है, जिन पर 10 करोड़ 50 लाख रुपया का बकाया है। विभाग पहले हर ब्लाकों के 100-100 बड़े बकाएदारों वसूीली करेगा। इनका कनेक्शन काटकर नोटिस दिया जाएगा। विभाग बकाया जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय देगा। इसके बाद तहसील को आरसी जारी कर दी जाएगी। जिनसे उसके बाद भी वसूली नहीं हो पाएगी, उनके खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीओ व जेई को सौपी गई है बकायदारों की सूची
जौनपुर। जिले के सभी ब्लाकों में चिंहित 2100बड़े बकायदारों से बकाया वसूलने के लिए बिजली विभाग द्वारा कोई टीम नहीं बनाई गई है। बल्कि इन चिंहित बकायदारों की सूची एसडीओ व जेई को सौप दी गई है। जिनके द्वारा इन बकाए दारों से बकाया वसूलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर ब्लाकों में 100-100 बड़े बकाएदारों को चिंहित किया गया है।इन बकायदारों की सूची भी एसडीओ व जेई को सौपते हुए बकाया वसूलने का निर्देश भी दे दिया गया है। बकाया वसूलने का कार्य 10 मई से शुरु किया गया है, जो 10 जून तक किया जाएगा। अभी तक एक भी बकाएदारों से वसूली नहीं की जा सकी है।
एके मिश्रा
अधीक्षण अभियंता विद्युत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed