{"_id":"5aecb1ef4f1c1bb56a8b7bf2","slug":"15254614865-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों का बढ़ा किराया वापस ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों का बढ़ा किराया वापस ले सरकार
Updated Sat, 05 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। हज यात्रा का किराया बढ़ाने का विरोध शरू हो गया है। जुमा की नमाज के बाद अटाला मस्जिद के सामने मैदान में आयोजित एहतेजाजी जलसे में मुसलमानों ने इसकी अवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को हज यात्रा का किराया बढ़ाना ही है तो वह उन्हें आजाद कर दे कि वे अपनी पसंद की विमान सेवा से यात्रा कर सकें। बाद में अपनी मांग से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जलसे का आगाज तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ। जिला हज कमेटी की ओर से आयोजित एहतेजाजी जलसे को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से मुसलमानों को परेशान करने के लिए एक सूत्री कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हज सब्सिडी को समाप्त करना, किराये में मनमानी वृद्धि करना, बिना मरहम के महिलाओं को हज पर जाने की छूट शरीयत में सीधे सीधे दखल देने जैसा है। उन्हें ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते अगर सरकार ने नहीं चेता तो स्थिति गंभीर हो सकती है। बढ़ा हुआ किराया सरकार वापस नहीं लेती है तो बहुत से लोग हज से वंचित रह जाएंगे। जलसे की अध्यक्षता हाजी लुकमान अहमद अंसारी तथा संचालन हज कमेटी आफ इंडिया के ट्रेनर अल्हाज शाह मोहम्मद तारिक ने किया। इस मौके पर हासिम खां, शफीक अहमद, शकील अहमद, डा. हसीन बब्लू सभासद, शकील मंसूरी, इरशाद मंसूरी, जफर मसूद, कमालुद्दीन अंसारी, मो. ताबिश खां छोटू, हाजी अब्दुल अव्वल, जावेद महमूद, हाजी अब्दुल अहद मुन्ने, हफीज शाह, अनवारुल हक, मजहर आसिफ, फिरोज, डा. तुफेल अंसारी, डा. शकील, नसीम जिलानी, साजिद अलीम, शहजाद खां आदि मौजूद थे।