{"_id":"5aecb1004f1c1b042e8b6f8d","slug":"15254612467-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रमण कर योजनाओं के क्रियांवयन की जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रमण कर योजनाओं के क्रियांवयन की जानी हकीकत
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। केंद्र सरकार द्वारा संचालित सात योजनाओं की समीक्षा का कार्य भारत सरकार द्वारा ग्राम स्वराज अभियान हेतु नामित नोडल अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा तृतीय चरण में शुक्रवार को केराकत ब्लाक के तीन गावों में चौपाल लगाकर उक्त योजनाओं की समीक्षा क की। जिसकी रिपोर्ट उनके द्वारा केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।तीनो ग्राम सभा में पीएम उज्ज्वला योजना के तहत कुल 30 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन भी दिया गया।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपी सिंह तोमर और इस्पात मंत्रालय के अवर सचिव आशीष शर्मा द्वारा गांवों का भ्रमण कर व चौपाल लगाकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित सात योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। जिससे पीएम उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इंद्र धनुष योजना की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में तृतीय चरण में दोनों अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को भारत सरकार द्वारा चयनित केराकत ब्लाक के अकबरपुर, खरगशीपुर, बसगीत गांव का भ्रमण किया। साथ ही चौपाल लगाकर उक्त योजनाओं के संचालन आदि की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन शैलेंद्र विक्रम सिंह ने किया।इस अवसर पर बीडीओ राजीव शर्मा,एलडीएम, इंडियन ऑयल, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।