फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वर्ष 2022 तक दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

वर्ष 2022 तक दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

Wed, 02 May 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2022 तक दोगुनी होगी किसानों की आमदनी
जौनपुर। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने किसानों की मदद के लिए बजट की व्यवस्था की है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित किसान मेले में यह जानकारी किसानों को दी गई। इसके लिए किसानों को मल्टी फार्मिंग की विधि अपनाने और जैविक खाद का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। मेले में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों ने घड़रोज और छुट्टा सांड़ से बर्बाद हो रही खेती की समस्या उठाई। हालांकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्हें कोई संतोषजनक उपाय नहीं सुझाए गए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में आयोजित किसान मेले में सांसद केपी सिंह ने कहा कि अब किसानों के आत्मसम्मान से समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का बजट जारी कर ऐतिहासिक कार्य की है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर ने कहा कि किसान देश के भाग्यविधाता हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने खेती से आमदनी बढ़ाने के लिए अपने अनुभव किसानों से साझा किए। बदलापुर में आयोजित मेले में विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने खेती के साथ ही उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि की समन्वित व्यावसायिक खेती करने पर बल दिया। डोभी ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में सांसद राम चरित्र निषाद ने कहा कि किसान खेती में तकनीक का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाएं जिससे आय दुगुनी हो सके। मुफ्तीगंज ब्लाक मुख्यालय पर केराकत के विधायक दिनेश चंद्र चौधरी ने कहा किसानों की खुशहाली से ही देश की तरक्की संभव है। सुजानगंज में आयोजित किसान मेले में मुख्य अतिथि डा. रमाशंकर पांडेय ने कहा कि सरकार किसानों की तरक्की को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed