{"_id":"5ae8bc834f1c1b9f098b7a18","slug":"152520205013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गेट पर फंसा जेसीबी लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे गेट पर फंसा जेसीबी लगा जाम
Updated Wed, 02 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। रेलवे स्टेशन श्री कृष्ण नगर के महराजगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर जेसीबी फंसने से जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। किसी तरह जेसीबी को हटाया गया तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।
ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण रोजाना जाम लगा रहता है। ऐसी स्थित में यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ती है। इस क्रासिंग पर आए दिन जाम लग जाता है। रात करीब आठ बजे जेसीबी फंस जाने से पौने घंटे तक जाम लगा रहा। रेलवे क्रासिंग पर अप और डाउन की पैसेंजर के पास के लिए गेट बंद था। दोनों ट्रेनें जैसे ही पार हुई। गेटमैन ने क्रासिंग को खोल दिया। बीचों बीच जाम में जेसीबी फंस गया। जिससे करीब पौने घंटे तक जाम लगा रहा।अफरा तफरी मच गई कि कही दूसरी ट्रेन ना आ जाए। जाम की हालत गंभीर देख गेटमैन की सांसे ही अटक गईं। गेटमैन लालबहादुर यादव ने इसकी सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। इस बीच लोगों की मदद से जेसीबी को हटवाया गया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।