{"_id":"5ae8ba9f4f1c1b87028b787a","slug":"152520156613-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री ट्रेन के ठहराव की कर सकते हैं घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमंत्री ट्रेन के ठहराव की कर सकते हैं घोषणा
Updated Wed, 02 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से लोगों की उम्मीद है कि वे श्रीकृष्ण नगर बदलापुर स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन के वस्तु स्थिति की जानकारी मांगी है।
रेल राज्यमंत्री ने विधानसभा के चुनाव के दौरान जनसभा में वादा किया था कि आप एक विधायक दीजिए और रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर पर दो ट्रेनों का ठहराव लीजिए। जनता ने तो अपना वादा पूरा किया लेकिन रेलमंत्री का वादा साल भर बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय ने मुजफ्फरपुर से दिल्ली व रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सद्भावना तथा वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस के ठहराव की बात कही है। स्टेशन अधीक्षक परमेश्वर से प्लेटफार्म की लंबाई और अन्य व्यवस्था के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है, जिसे अधीक्षक ने भेज भी दिया है। रेल राज्यमंत्री 10 मई को जिले में एक उद्घाटन समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह इस दिन ट्रेनों के ठहराव की घोषणा कर सकते हैं।