{"_id":"5ae8b9be4f1c1b3a0b8b7a02","slug":"152520134119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी रिपोर्ट देने पर अफसर व कर्मचारी होंगे दंडित- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी रिपोर्ट देने पर अफसर व कर्मचारी होंगे दंडित- डीएम
Updated Wed, 02 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर 504 में से 52 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। मछलीशहर तहसील सभागार में सुनवाई करते वक्त जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने अफसरों को हिदायत दी कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण किया जाए और किसी ने झूठी रिपोर्ट दी तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
मछलीशहर में आवास, राशन कार्ड, जमीन व रास्ता संबंधी विवादों के 79 प्रार्थना पत्र आए। जिलाधिकारी ने उनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया और 70 मामले अधिकारियों को इस हिदायत के साथ सौंपा कि इसका हर हाल में समय से निस्तारण होना चाहिए। यदि दोबारा शिकायत आई तो संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जन सुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की मनमानी रिपोर्ट लगाने पर नाराजगी जताते हुए कहा एक कमेटी बनाई गई है, जो इस पर नजर रखेगी और मौके पर जाकर जांच भी करेगी। जोरावर के सगेलूराम, तारापुर के सज्जन पांडेय, निउरिहा के अनिल पांडेय, मदवादोड़क के रामधनी ने भूमि विवाद का मामला उठाया, जिसके निस्तारण के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। अवधेश कुमार शौचालय की सहायता नहीं मिलने, दहेंव के इंद्रमणि ने मत्स्य पालन पट्टे के नवीनीकरण, सरायदेवा गांव के राजेश कुमार ने हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराने की शिकायत की। सीएमओ डा. ओपी सिंह, एसडीएम जगदंबा सिंह, पीडी पीके राय, डीडीओ दयाराम, सीओ अवधेश कुमार शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विरेंद्र सिंह,उपस्थित रहे। उधर सदर तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी रामआसरे सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किए। इस दौरान आए कुल 81 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर नौ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
बदलापुर में एसडीएम ने समस्याएं सुनीं। कुल 34 प्रार्थना पत्रों में से पांच का निस्तारण किया। शाहगंज में उप जिलाधिकारी जेएन सचान की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 134 प्रार्थनापत्रों में से छह का निस्तारण हो सका। मड़ियाहूं के उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव ने 156 में 15 मामलों का निस्तारण किया। केराकत में एसडीएम मंगलेश दूबे ने सुनवाई की। कुल 120 प्रार्थना पत्रों में से 18 का मौके किया गया। अधिकांश शिकायतें आवास और राशनकार्ड की थीं।
विज्ञापन
न्याय नहीं पाने से निराश बुजुर्ग जमीन पर लेटा
मछलीशहर। तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग तहसील सभागार में लेटकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। काफी भीड़ इकट्ठा होने के कारण शुरू में जिलाधिकारी का ध्यान उसकी ओर नहीं गया लेकिन जब हंगामा बढ़ गया त जिलाधिकारी ने एसडीएम व तहसीलदार को भेजकर बुजुर्ग को अपने पास बुलवाया। उसने बताया कि उसका नाम जोखन है और वह मधुपुर का रहने वाला है। पांच वर्षों से भूमि की पैमाइश के लिए चक्कर काट रहा है। पैसा नहीं होने के कारण राजस्व कर्मी सुन नहीं रहे हैं। इसके बाद डीएम राजस्व निरीक्षक बाबूराम यादव व लेखपाल से जमीन की पैमाइश करके रिपोर्ट देने को कहा।