{"_id":"5ae8b9b74f1c1b61098b7583","slug":"15252013354-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत के खाते से धन निकालने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत के खाते से धन निकालने पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 02 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। महराजगंज विकास खंड के सवंसा गांव के निवासियों ने ग्राम पंचायत खाते से अनियमित तरीके से धन निकालने का आरोप लगाते हुए तहसील पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। समाधान दिवस पर पत्रक देकर मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
एसडीएम रमापति बिंद को दिए गए पत्रक में कहा कि खते से दो लाख से अधिक का धन निकाल लिया गया। जिसकी जानकारी किसी को नहीं है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान तथा पंचायत सचिव की मिली भगत से ग्राम पंचायत के खाते से एक लाख अठहत्तर हजार रुपया निकाल लिया गया है। इतना ही नहीं प्रधान ने गांव के जहीर का 27500 व हरीनाथ का 25 हजार ग्राम सभा के खाते से निकलवा लिया। आरोप लगया कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। प्रधानमंत्री आवास व शौचालय के नाम पर क्रमश: पांच हजार व दो हजार की मांग की जाती है। सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप रीबोर के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। आक्रोशित लोगों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाई किए जाने की मांग किया। इस दौरान रमरत्ती , संतोष विश्राम, मालती, कैलाशी, प्रभावती, आशा देवी, सुशीला, कलावती, पुष्पा, अमरावती देवी आदि उपस्थित रही।