{"_id":"5ae8b8c54f1c1b86098b7a5d","slug":"152520109214-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई जक्शन पर हर रोज होती है चैन पुलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई जक्शन पर हर रोज होती है चैन पुलिंग
Updated Wed, 02 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। स्टापेट कम समय का होने के कारण अक्सर जघंई जंक्शन पर ट्रेनों की चेन पुलिंग होती रहती है। जल्दी उतरने के चक्कर में यात्री घायल भी होते हैं।
वाराणसी- प्रतापगढ रेलवे रुट पर स्थित जंघई जंक्शन महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से यात्री इलाहबाद, वाराणसी, प्रतापगढ और जौनपुर जाने के लिए ट्रेन बदलते हैं। प्लेटफार्म काफी नीचा होने के कारण यात्रियों को उतरने चढ़ने में परेशानी होती है। ट्रेनों में सामान उतारने चढ़ाने में समय लगता है। महिला यात्रियों को को ट्रेनों में चढने उतरने में सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। जब यात्री ट्रेन पर नहीं चढ़ पाते हैं तो चेन पुलिंग कर देते है। जिसके बाद ट्रेनें विलंबित होने लगती है। चैन पुलिंग के बाद स्टेशन प्रशासन द्वारा मेमो भेजा जाता है और आरपीएफ लोगों को पकड़कर परेशान करती है। वाराणसी से इलाहाबाद की दूरी 150 किमी है। जंघई इनके बीच का पड़ने वाला स्टेशन है। आरपीएफ इंसपेक्टर रोहताश कुमार का कहना है की चेन पुलिंग की घटनाओं के मद्देनजर अधिकारियों को ट्रेन के ठहराव का समय बढ़ाने के लिए लिखा गया है।