{"_id":"5ae8b8c34f1c1b330a8b7a1f","slug":"152520109117-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की चलती बस के इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की चलती बस के इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी
Updated Wed, 02 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर से सवारी लेकर वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज की सिटी बस के इंजन में दरबेशपुर के पास अचानक आग लग गई। इंजन में आग लगने से बस में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से धूल फेंककर आग बुझाई गई। रोडवेज की सिटी बस में इंजन पिछले हिस्से में होने के चलते आग की जानकारी चालक या उसमें सवार यात्रियों को नहीं हो सकी।
जलालपुर से सवारी लेकर सिटी बस वाराणसी जा रही थी। बस दरबेशपुर के पास पहुंची थी तभी बस के पिछले हिस्से में स्थित इंजन से धुआं उठने लगा। चालक इस बात से बेखबर था। पीछे से आए बाइक सवार युवक बस में धुआं निकलता देख बाइक से ओवरटेक कर चालक को बस रोकने को कहा। बस में सवारी भरी हुई थी। बस रोककर जैसे ही चालक ने बस खाली करने को कहा वैसे ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस रुकते ही उसमें से उतरने के चक्कर में कई यात्री गिर पड़े। चालक व परिचालक ने यात्रियों की मदद से सड़क किनारे रखी बालू और धूल की मदद से आग बुझाई।