{"_id":"5ae763ae4f1c1b5c098b7555","slug":"152511377420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी से होकर आवागमन करने को विवश हैं मोहल्लेवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी से होकर आवागमन करने को विवश हैं मोहल्लेवासी
Updated Tue, 01 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला पकड़ी में नालियों के टूटने और जाम होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उसके दुर्गंध से संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं होने से मोहल्लेवासियों में रोष है। उन्होंने शीघ्र पानी निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मोहल्ला पकड़ी में पानी निकासी के लिए बनी नाली को बाधित कर दिया गया है। उसे ठीक कराने का कार्य नहीं किया गया है।इस दौरान मोहल्ले का गंदा पानी रविंद्र गली सहित आदि गलियों के सड़कों पर फौला हुआ है। जिससे होकर लोग कोचिंग संस्थाओं , कालेजों, ब्लाक मुख्यालय व मंडी समिति जाते हैं। इस दौरान कीचड़ युक्त पानी से होकर गुजरने पर लोगों का दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों की मानें तो उनके द्वारा नबर पालिका प्रशासन से कई बार पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। अभी तक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने शीघ्र पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ईओ प्रदीप गिरि ने बताया कि शिकायत मिली है। इसका शीघ्र निराकरण कर दिया जाएगा।