{"_id":"5ae761cd4f1c1b86098b7757","slug":"152511329317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नई पेंशन स्कीम का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नई पेंशन स्कीम का किया विरोध
Updated Tue, 01 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नई पेंशन योजना के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर सोमवार को कृषि भवन परिसर में अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। सभा में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की।
परिषद के संरक्षक सीबी सिंह ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली का आश्वासन दिया था। प्रदेश के 70 सांसदों द्वारा वर्ष 2012 में इस बाबत प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। इसके बावजूद सरकार ने कुछ नहीं किया। सभी संगठनों को इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी ने एक मई को मजदूर दिवस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को समर्पित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में काफी काम किए थे। कर्मचारियों से एक मई को कलेक्ट्रेट प्रांगण में 10 बजे एकत्रित होंगे और नई पेंशन नीति का विरोध किया जाएगा। सभा को ताराचंद उपाध्याय, बदरेआलम, इंजीनियर बेचन मिश्रा, शम्भूनाथ, राजेश यादव, मनोज राय, दयाराम गुप्ता, लक्ष्मीनारायण चैरसिया, अशोक कुमार ,सभाजीत यादव, इंजीनियर लालमणि आदि ने सम्बोधित किया। विरोध करने वालों में कृषि, वाणिज्य कर, परिवहन, कोषागार, सिंचाई, समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, राजस्व संग्रह अमीन, चकबंदी आदि विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।