{"_id":"5ae761c04f1c1b63098b74fd","slug":"152511327914-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की डोली उठने से पहले हुई पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की डोली उठने से पहले हुई पिता की मौत
Updated Tue, 01 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर (जौनपुर)। सलारपुर गांव में बेटी की डोली उठ ने से पहले ही पिता की हृदय घात से मौत हो गई। सोमवार की भोर में मंडप में विवाह की रस्म के दौरान हुई इस घटना से घराती व बराती में मातम छा गया।
माताप्रसाद प्रजापति की पुत्री सीता (24) की शादी प्रतापगढ़ जिले के सिलौधि गांव निवासी शिवपूजन(26)के साथ तय हुई। रविवार की शाम विवाह की रस्म समाप्त होने वाली थी कि आंधी आ गई। आंधी में बिखरे सामान को एकत्रित करने में दुल्हन के पिता गिर गए। लोगों ने समझा कि चक्कर आ गया है। पानी का छींटा मारा गया लेकिन उन्हें होश नहीं आया। उनको सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शादी का खुशनुमा माहौल गम में तब्दील हो गया। बारात बिना दुल्हन की विदाई कराये ही वापस हो गई। इधर मृतक के अंतिम संस्कार में घर परिवार के लोग और रिश्तेदार जुट गए। मृतक माताप्रसाद के चार पुत्र तेजबहादुर, शेरबहादुर, अभयराज, महेश और सुरेश है।सीता उनकी एकलौती पुत्री है।