फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मजदूर दिवस के माध्यम से संघर्ष का एलान करने की अपील

मजदूर दिवस के माध्यम से संघर्ष का एलान करने की अपील

Tue, 01 May 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस के माध्यम से संघर्ष का एलान करने की अपील
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, महासंघ, विद्युत विभाग, लोनिवि, बैंक, दवा , आंगनबाड़ी, एटक, सीटू के पदाधिकारियों ने सोमवार को यूपीएमएसआरए कार्यालय में तैयारी बैठक की। इसमें मई दिवस यादगार बनाने के लिए सरकार की जन, मजदूर, कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा की। साथ ही अपने हक के लिए आगे आकर संघर्ष का ऐलान भी मई दिवस के माध्यम से करने का अपील की। यह भी तय किया गया कि मई दिवस पर सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करे। वक्ताओं में प्रमुख रूप से परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, लोनिवि के प्रेमधर उपाध्याय, राज्य कर्मचारी महासंघ के मंत्री राजेंद्र यादव, बैंकों के अध्यक्ष एसएन जायसवाल, विद्युत विभाग के अश्वनी श्रीवास्तव, यूपीएमएसआरए के अध्यक्ष अजय चैरसिया, सीटू के कामरेड विजय प्रताप सिंह, परिषद के जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से विद्युत विभाग कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, एटक के नेता कामरेड जयप्रकाश सिंह व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक का संचालन सीटू के प्रदेश नेता कामरेड नीरज श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed