{"_id":"5ae614d14f1c1b84098b750c","slug":"15250280497-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने किया लीगल सर्विस क्लीनिक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने किया लीगल सर्विस क्लीनिक का उद्घाटन
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षअजय त्यागी द्वारा शनिवार को तिलकधारी विधि महाविद्यालय जौनपुर में स्थापित लीगल सर्विस क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। उन्होंने लीगल सर्विस क्लीनिक द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में कहा कि जनपद न्यायालय में अलग भवन में स्थापित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जाएगा। किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी सचिव से प्राप्त कर सकते हैं।आवश्यकता पड़ने पर मुझसे भी सहयोग ले सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण द्वारा लीगल सर्विस क्लीनिक की स्थापना के उद्देश्य एवं संचालन के बारे में बताया। कहा कि विधि छात्रों के सहयोग से लोगों को विधिक जानकारी प्रदान करने एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता का उल्लेख किया गया। प्रधान न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि कानून की जानकारी न होने के कारण लोग छोटी-छोटी बातों के लिए गलत लोगों पर विश्वास कर अपना धन एवं समय बर्बाद कर देते हैं। कानून की जानकारी हेतु यह अच्छा माध्यम है। जिससे लोगों को सहायता मिलेगी। इस अवसर पर प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय ज्ञान प्रकाश तिवारी, अपर जिला जज अशोक कुमार, अपर जिला जज महेंद्र सिंह, सीजेएम राहुल आनंद , प्रबंधक अशोक कुमार सिंह , प्रबन्ध समिति के दुश्यन्त सिंह एडवोकेट, रिटेनर लायर मनोज कुमार वर्मा व पीएलवी सुनील कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।