फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 लोगों ने किया रक्तदान

15 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
15 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
जौनपुर। जेसीरेट जौनपुर क्लासिक के सेवा सप्ताह के छठवें दिन रविवार को ईशा हास्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही 53 लोगों पंजीकरण कराया।

चेयरपर्सन रेनू बैंकर ने कहा कि रक्तदान के बाद सुखद अनुभूति हो रही है। रक्तदान हर किसी को करना चाहिए। इससे किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। आपका दिया हुआ रक्त लोगों के जीवन के रक्षार्थ में काम आएगा। रक्तदान करने के बाद संगीता सेठ ने कहा कि हमारा रक्त किसी जरूरतमंद के काम आए, इससे अच्छा क्या हो सकता है। रक्तदान करने के बाद सचिन सेठ व विष्णु सहाय ने कहा कि उन्हें संतोष है कि उनका रक्त किसी के काम आएगा। अमित पांडेय व गोपाल साहू ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। सीमा सहाय व निहारिका बरनवाल ने कहा हम सब जेसीज के सदस्य सेवा कार्य के प्रति सदैव तत्पर रहते हैं। स्वागत संयोजिका एकता गुप्ता व आभार सीमा सहाय ने जताया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, अभिताष गुप्ता, सचिव कार्तिक सेठी, श्रवण श्रीवास्तव, सारिका सोनी, सीमा सहाय, निहारिका बरनवाल, शुभम गुप्ता, अजय गुप्ता, रसाल बरनवाल, राजेंद्र सेठ, प्रदीप सेठ, मिस पूर्णिमा, बीएन पांडेय, ब्लड बैंक प्रभारी निर्मल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed