{"_id":"5ae371ee4f1c1b390a8b6e40","slug":"152485527520-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों व सभासदों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों व सभासदों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय कस्बे में गाजी मियां के मेले के दौरान गुरुवार को प्याऊ हटाने और विरोध करने पर लोगों के साथ थानाध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार से खफा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों और सभासदों ने शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद की अगुवाई में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की फिर कार्यालय में ताला लगा दिया।
थानाध्यक्ष के दुर्व्यवहार से खफा सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को किसी भी कस्बे से न तो कूड़ा उठाया और न हीं कहीं झाड़ू लगाई। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद का कहना है कि थानाध्यक्ष के दुव्र्यवहार की शिकायत सीओ शाहगंज से की गई थी। लेकिन उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसा कदम उठाया गया। गाजी मियां के मेले के दिन कस्बे में नगर पंचायत की ओर से प्याऊ लगाया गया था जिसे थानाध्यक्ष ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर हटाना चाहते थे। विरोध करने पर उन्हों ने लोगों के साथ दुव्र्यवहार किया था।