फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   क्षेत्र पंचायत की बैठक में 5 करोड़ 20 लाख का प्रस्ताव

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 5 करोड़ 20 लाख का प्रस्ताव

Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 5 करोड़ 20 लाख का प्रस्ताव

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद की बैठक पालिका सभागार में अध्यक्ष शिव गोविंद कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यो के लिए 16 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। इसमें से दो करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे जबकि एक करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने पर।
नगर के विकास के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। साथ ही कई अहम निर्णय लिए गए। भवन नामांतरण एवं संसोधन संबंधी पत्रावलियों एंव नगर के कई स्थानों पर आरओ लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में 16 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया, जिसमें पांच करोड़ रुपये वेतन भत्तों के पर खर्च होंगे। एक करोेड़ रुपये से नाले बनवाएं जाएंगी और सफाई कराई जाएगी। मार्ग प्रकाश पर एक करोड़ 70 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के लिए योजना के तहत काम कराया जाएगा। सभी सभासदों से विकास के कार्य योजना मांगी जाएगी। जरूरत के हिसाब से विकास कार्यो को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में विधायक सुषमा पटेल, ग्यासुद्दीन, धर्मेंद सिंह, सूर्यलाल , सौरभ जायसवाल ,धनश्याम दास ,आजम राईन,चन्दा देवी, आशा देवी आदि सभासद मौजूद थे। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, धनश्याम चित्र गुप्त,शिवांद, रामानुज शुक्ल, प्रधान लिपिक शैलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



सभासदों हंगामा कर बैठक का किया बहिष्कार

बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर नगर पंचायत बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में सभासदों ने जम कर हंगामा किया। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही वार्ड 12 के सभासद बबलू पांडेय ने कहा बैठक में सभासद निर्धारित समय 10 बजे पहुंच गए थे और अधिशासी अधिकारी घंटे भर बाद आए। इस तरह की मनामानी नहीं चलेगी। बिना कार्यवाही रजिस्टर व उपस्थिति पंजिका के बैठक नहीं करने की बात कही गई तो सभासद नाराज हो गे। लोगों ने कहा कार्यालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। शौचालय के नाम पर धन उगाही की जा रही। महीनों से शौचालय के गढ्ढे खोदकर छोड़ दिये गए। लोगों ने कहा कि पिछली बैठकों में तीन करोड़ 61 लाख व दो करोड़ 61 लाख रुपये होने की बात बतायी गयी थी। इसमें पांच करोड़ खर्च तो दिखाया गया लेकिन शेष धनराशि कहां गई, यह नहीं बताया जा रहा है। 26 जनवरी, रैन बसेरा व अलाव, कंबल वितरण पर खर्च किए गए धन का भी हिसाब लोंगो ने मांगा। जिस पर अध्यक्ष अमरदेई सरोज ने कहा कि सब हिसाब है। आप सबको लिखित मिल जाएगा। बैठक में सभासदों ने कार्यालय पर तैनात 45 कर्मियों में से महज 19 की तैनाती होने का भी ब्यौरा मांगा। इंटर लाकिंग का काम घटिया हो रहा है। शिकायत करने पर भी कार्यवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान ईओ कृष्णचंद्र , टीएन सिंह , काजल चौधरी , प्रिन्सी विश्वकर्मा , उदयराज यादव ,विनोद शर्मा, जीतेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र चौरसिया, शकुंतला शर्मा, राजेश गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed