फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विधान परिषद सदस्य विद्यासागर का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

विधान परिषद सदस्य विद्यासागर का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य विद्यासागर का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार को जिले में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश महामंत्री भाजपा विद्या सागर सोनकर ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाई और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

शहर में पॉलिटेक्निक चौराहे पर सुबाष कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव, रूहट्टा में सुरेंद्र सिंघानिया, ओलंदगंज में महेंद्र सोनकर, छोटेलाल माली, राजनाथ गुप्ता, चहारसू चौराहे पर रवि मिंगलानी, आलोक सेठ, मोहन मिंगलानी, छाया सेठी, मनीष सेठी, विमल सेठ, गौतम सोनी, कीर्ति कुंज प्रतिष्ठान पर नन्हे लाल वर्मा ने उनका स्वागत कर स्मृति चिंह भेंट किया। इसके अलावा कोतवाली चौराहे पर गौरव मिश्रा, भईया लाल, जिला अस्पताल के पास उषा मौर्या, इमरान, श्याम मोहन अग्रवाल, विकास शर्मा, संजय केडिया, लोकेश कुमार आदि ने भी जगह-जगह स्वागत किया। उधर मछलीशहर में भाजपा के वरिष्ठ नेता जनार्दन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में डाकबंगले में स्वागत किया गया। इसी क्रम में चुंगी चौराहे पर शिक्षक नेता राकेश सिंह, समाधगंज बाजार में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, टेकारी मोड़ पर राजकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर राकेश जायसवाल, कृपाशंकर श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, रमेश सिंह, ज्ञान सिंह, दीपू जायसवाल, राजन सिंह आदि उपस्थित रहे। मडियाहूं में प्रथम जनपद आगमन पर बेलवा मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पं. राज कृष्ण शर्मा बब्बू के नेतृत्व में टेकारी मोड़ पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक सतीश सिंह, अम्बरीष सिंह, संजीव गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, प्रवीण चौहान, शैलेष यादव, सुजीत सिंह, अमित मिश्रा, राकेश कुमार दूबे, विनोद यादव, अरविंद बिंद, रमेश चौहान आदि उपस्थित रहे। सिकरारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलजारगंज बाजार में भाजपा नेता मनीष सेठ, चंदन जायसवाल, मैनबहादुर सिंह, अच्छे लाल सेठ, सिकरारा बाजार में मण्डल अध्यक्ष विपुल सिंह, भूपेंद्र बहादुर सिंह, शिवशंकर तिवारी, अजय मिश्रा, मुहम्मद अली, रविंद्र सिंह, शहान अहमद, ओम प्रकाश उपाध्याय, लाल प्रताप यादव, चंद्र भान सिंह, वीरेंद्र सिंह बाँकी ने स्वागत किया। लालाबाजार में भाजपा नेता प्रमोद यादव, फतेहगंज बाजार में विजय सिंह, अजय सिंह व अमर नाथ सेठ के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने बैडबाजे के बीच फूल मालाओं से स्वागत किया। उधर मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गांव मुँगरडीह स्थित भाजपा नेता विनोद मिश्रा के कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित था लेकिन समय के अभाव में विद्या सागर सोनकर वहां नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed