{"_id":"5ae225004f1c1b360b8b6cbb","slug":"15247700492-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के दौरान विधायक को गांव में नहीं मिला नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के दौरान विधायक को गांव में नहीं मिला नलकूप
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर के गांव चंदौकी में जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची में चलित नलकूप दिखाई गई है। इस सूची को लेकर विधायक सुषमा पटेल गुरूवार को गांव में पहुंच गई। विधायक को पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद भी कहीं भी बंद अथवा चलित नलकूप दिखाई नहीं दिया। जब गांव वालों को पता चला कि विधायक नलकूप का सर्वे करने आई है। तो वे सभी प्रधान रमाशंकर पटेल को लेकर विधायक को घेर लिए। ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत किया कि हजारों एकड़ जमीन सिंचाई के लिए संसाधन की कमी के कारण बर्बाद हो रहा है। उन्होंने शिकायत के दौरान बताया कि यहां एक नलकूप लगाने के लिए मंजूरी मिल गई थी। किंतु वह राजनीतिक दबाव चलते पास के गांव रामनगर में लगा दिया गया है। इससे वह गांव छोटा होने के बावजूद भी वहां तीन नलकूप लगाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि खेती ही हम लोगों की प्रमुख जीविका है। उसमें सिंचाई के साधन की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कृषि कार्य बाधित हो गई है। जबकि मझगवा गांव को मिलाकर इस गांव की आबादी लगभग तीन हजार है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विधायक से गांव में नलकूप लगाने की मांग की। विधायक ने कहा कि इस फर्जी सूची की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। उन्होंने यहां पर नलकूप लगवाने के लिए गांव वालों को भरोसा दिलाया।