{"_id":"5ae0cede4f1c1b65098b65a7","slug":"15246824633-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ चला अभियान
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को हेलमेट लगाकर बाइक नहीं चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 154 वाहनों का चालान किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सौरभ कुमार ने बताया कि 29 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस दौरान बुधवार को अभियान चलाकर शीट बेल्ट एवं हेलमेट न लगाने वालों के विरुद्ध जगह-जगह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व संभागीय परिवहन अधिकारी वाराणसी आरपी द्विवेदी ने किया। अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 750 वाहनों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, शराब पीकर वाहन न चलाना, तेज गति से वाहन न चलाना, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना, बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए वाहन को न चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान यात्री/मालकर अधिकारी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी हिस्सा लिया और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारें में बताया।