फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पोषाहार के कालाबाजारी को लेकर सदन की गर्माहट बढ़ी

पोषाहार के कालाबाजारी को लेकर सदन की गर्माहट बढ़ी

Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पोषाहार के कालाबाजारी को लेकर सदन की गर्माहट बढ़ी
सिकरारा। विकास खंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में बाल विकास परियोजना के पोषाहार की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया गया। प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने कहा कि पोषाहार पशुपालकों को बेचा जा रहा है। बच्चे कुपोषित हो रहे हैं। इसको लेकर सदन में हंगामा हुआ। जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव ने सीडीपीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया। बाद में ब्लाक प्रमुख ने चेतावनी दी और पोषाहार बिक्री कराने को कहा।
विज्ञापन

सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव के सामने निंदा प्रस्ताव पेश करते हुए उसे सदन में लाने की अनुमति मांगी। प्रमुख ने पहली बैठक का हवाला देते हुए कहा कि सीडीपीओ को चेतावनी देने की बात कही। सीडीपीओ से कहा कि पोषाहार का पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित कराएं। मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने जल संरक्षण और पौधरोपण पर जोर देने की बात कही। संचालन कर रहे एडीओ अरुण पांडेय व सुनील श्रीवास्तव ने पिछली बैठक की कार्यवाही सुनाई, जिसकी सदस्यों ने पुष्टि की। तत्पश्चात बीडीओ प्रीति तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताया। कहा कि अनुसूचित जाति बाहुल सिकरारा गांव का चयन किया गया है। पचोखर को समग्र गांव और फिरोजपुर-एक को शासन की सात योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चयनित किया गयाहै। बीईओ रमापांडेय व एबीआरसी सुशील उपाध्याय ने विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों में चलने वाली शासन की योजनाओं से अवगतकराया। अध्यक्षता प्रमुख समरनाथ यादव ने की। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजेन्द्रसिंह, विजय यादव, फुर्तीलालकन्नौजिया, सुनीलसिंह, सर्वेश यादव, राकेश त्रिपाठी, भीमसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed