{"_id":"5ae0ccf34f1c1b3b0a8b6857","slug":"15246819724561-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाब फेयर में रोजगार के लिए 561 छात्रों को हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाब फेयर में रोजगार के लिए 561 छात्रों को हुआ चयन
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जाब फेयर में बुधवार को 20 कंपनियों द्वारा 61 छात्रों का चयन किया गया। यह पहला मौका है जब विश्वविद्यालय परिसर में इतने बड़े पैमाने पर छात्रों का चयन रोजगार के लिए किया गया। कंपनियों ने मंगलवार को भी 500 छात्रों का चयन विभिन्न विभागों के लिए किया था। कैंपस सेलेक्शन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के बाद चयन प्रक्रिया की सूची जारी की गई।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रोफेसर रंजना प्रकाश ने अंतिम परिणामों की सूची जारी की। जाब फेयर में 20 कपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी की। भारत स्टार सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, मोबिलिटी, अरनव इन्फो सॉफ्ट लिमिटेड, एनसीआर कॉरपोरेशन इंजीनियरिंग, कोहिनूर एग्रो, न्यूट्री लाइफ प्राइवेट लिमिटेड, चंदन हेल्थ केयर लिमिटेड, यूरेका फोर्ब्स, यूएसजी, जी एन एन, इंडिया मार्ट, कार्वी ग्रुप, भीलवारा समेत अन्य शामिल रहीं। चयनित विद्यार्थियों को कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैंपस सेलेक्शन में प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय द्विवेदी, डा. मनोज मिश्र आदि ने सहयोग किया।