{"_id":"5ae0cc004f1c1b84098b6a23","slug":"152468172920-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध गल्ला खरीदारी के आरोप में राइसमिल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध गल्ला खरीदारी के आरोप में राइसमिल सीज
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
छापा मारते अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। क्षेत्र के शाहापुर गांव में बुधवार की सुबह जिलाधिकारी के आदेश पर डिप्टी कलेक्टर विमल कुमार दुबे ने प्रभारी जिला खाद्यान्न अधिकारी संजीव राय के साथ छापेमारी की। इसमें पांच हजार बोरा अनाज बरामद हुआ है।
आरोप है कि मिल संचालक किसानों को बरगला कर सस्ते दाम में सरकारी बोरे में गल्ला की खरीदारी करते हैं। जिससे किसानों को सरकारी रेट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छापेमारी में सप्लाई इंस्पेक्टर राकेश यादव, मार्केटिंग इंस्पेक्टर विवेक सहाय, तहसीलदार चंद्रशेखर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने बताया कि मिल संचालक द्वारा अनाज का कोई कागज प्रस्तुत न करने के कारण मिल को सीज कर दिया गया है। मिल में 2881 बोरा गेहूं, 980 बोरा चावल, 537 बोरा धान, 360 बोरा खुद्दी व सीजन 2018 की खरीद का 3200 सरकारी खाली बोरा बरामद हुआ है। बोरे के गिनने और सील करने का क्रम 11 बजे से पांच बजे तक चला। एसडीएम विमल कुमार दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुमति के बाद खेतासराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।