फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कई वर्ष बाद शहर का तैयार हुआ ट्रैफिक प्लान

कई वर्ष बाद शहर का तैयार हुआ ट्रैफिक प्लान

Thu, 26 Apr 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कई वर्ष बाद शहर का तैयार हुआ ट्रैफिक प्लान
शाही पुल पर जाम
जौनपुर। शहर के मुख्य हिस्से में अक्सर जाम लग जाता है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इस समस्या से शहर को निजात दिलाने के लिए वर्षों बाद जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, जिसे शुक्रवार से लागू करने की योजना है। इससे तहत हमेशा जाम की चपेट में रहने वाले ओलंदगंज में न तो फल की दुकानें लगेंगी और न ही कार खड़ी की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से हर कोई परेशान है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन जाम न लगे। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, बीमार , महिलाएं और राहगीर परेशान होते हैं। गंभीर होती जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके लिए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी केके चौधरी, एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने बाइक से पूरे शहर में घूमकर जायजा लिया और इस दौरान जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर शहर को दो हिस्सों में बांट कर कार्ययोजना बनाई है। एक भाग में शहर के प्रमुख हिस्से हैं और दूसरे भाग में हाइवे को शामिल किया गया है। शहर के भीतर की प्रमुख समस्य अतिक्रमण और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग है। आठ साल पहले ट्रैफिक का प्लान बनाया गया था, जिसमें सेंट्रल पार्किंग की व्यवस्था की गई थी लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

अबकी कार्ययोजना में एकल मार्ग, पटरी व्यवसायियों व पार्किंग को व्यवस्थित करने, बड़े वाहनों की नो इंट्री और दुकानों का अतिक्रमण नियंत्रित करने पर केंद्रित किया गया है। इनका पालन करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अब तक ट्रैफिक व्यवस्था एक दरोगा, आठ यातायात सिपाहियों और 50 होमगार्डों के भरोसे थी। इनकी संख्या दुगनी की जाएगी, जिसमें 20 से 25 यातायात सिपाही और दरोगा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed