{"_id":"5adf7b934f1c1b360b8b6695","slug":"152459560413-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों से खाली पड़े हैं एटीएम और बैंक,लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों से खाली पड़े हैं एटीएम और बैंक,लोग परेशान
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर/ सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के एटीएम व बैंकों में पैसा नहीं रहने से लोग परेशान हैं। शादी व्याह करने सहित अन्य कार्यो को करने में लोगों को दिक्कत हो रही है।पैसा नहीं रहने को लेकर बुधवार को खाताधारकों ने यूबीआई बैंक मुस्तफाबाद के सामने प्रदर्शन किया।साथ ही पैसा नहीं रहने पर लोगों ने रोष जताया। लोगों ने एटीम व बैंकों में शीघ्र पैसा डालने की मांग की है।
यूको शाखा सुजानगंज, यूबीआई सुजानगंज, यूबीआई शाखा मुस्तफाबाद,कॉर्पोरशन बैंक शाखा बेलवार, , गोमती ग्रामीण बैंक सुजानगंज,बेलवार,और शांतीनगर में पैसा नहीं है और न ही उनके एटीएम में पैसा है। जिसके ाण उपभोक्ताओं को उनका जमा पैसा नहीं मिल पा रहा है। शादी ब्याह होने के चलते खाताधारकों को पैसों के लिए तमाम फजीहते झेलनी पड़ रही है।जिसको लेकर खाताधारकों ने यूबीआई बैंक मुस्तफाबाद के सामने प्रदर्शन किया। वहीं पर मौजूद खाताधारक केसरा देवी ने बताया कि चार दिनों से दौड़ रही हूँ । लेकिन दो हजार रुपये से ज्यादा नहीं मिल पा रहा है। जबकि शादी के लिए मुझे पैसा चाहिए। बृजेश यादव ने कहा कि एक दिन बैंक में पैसा आता है तो दूसरे दिन नहीं आता है। बार- बार चिलचिलाती धूप में पैदल चलकर बैंक आना और पैसा नहीं मिलने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जगन्नाथ यादव ने बताया कि सुबह से लाइन लगाकर खड़े हैं। जब तक मेरा टोकन नंबर आया। तब तक बैंक में पैसा ही खत्म हो गया। इस मामले में यूबीआई मुस्तफाबाद शाखा प्रबंधक ने बताया कि पैसा मेरे पास भी नहीं आ रहा है तो मैं कहां से उपभोक्ताओं को दूं,जो भी पैसा आता है ।उसी में से दो-दो व चार-चार हजार रुपये करके दे रहे हैं ।
विज्ञापन
बैंक बंद होने से होगी कैश की किल्लत
मछलीशहर। इस माह के आखिरी सप्ताह तीन दिन तक बैंकों में कैश की समस्या और गंभीर हो सकती है। सभी बैंक 28 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण, 29 अप्रैल को रविवार के दिन साप्ताहिक अवकाश और 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। चूंकि बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश कोषागारों के लिए भी होता है तो इस तरह से शुक्रवार यानी 27 अप्रैल तक ही एटीएम में भी में कैश डाला जा सकेगा। इससे ग्राहकों को लग्न के इस मौसम में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन