फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एमडीएम में भर्ती होंगे 9467 रसोइयें

एमडीएम में भर्ती होंगे 9467 रसोइयें

Wed, 25 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम में भर्ती होंगे 9467 रसोइयें
विज्ञापन

जौनपुर। मिड डे मील योजना के तहत रसोइयों का इस साल फिर से चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पास 14 मई तक आवेदन जमा करना होगा।

रसोइयों के चयन के लिए शासन से निर्देश मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रसोइयों के निष्पक्ष चयन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर इसका प्रचार प्रसार कराएं। रसोइयों का चयन ग्रम प्रधान की अध्यक्षता में गठित रसोइयां चयन समिति करेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह की ओर से जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को जारी निर्देश के मुताबिक मिड डे मील योजना के तहत रसोइयों के नए चयन के लिए 14 मई तक संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास आवेदन जमा करना होगा। चयन में विधवा महिलाओं को वरीयता देने का निर्देश है। एमडीएम सेल के प्रभारी अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यालयों में पहले से रसोइयां के पद पर तैनात लोग भी नए चयन के लिए आवेदन कर सकेंगे। रसोइयां चयन समिति शासनादेश के अनुसार वरीयता के आधार पर सूची तैयार कर 18 मई तक खंड विकास अधिकारी को सौंपेंगे। खंड विकास अधिकारी रसोइयों की कम्प्यूटराइज सूची 22 मई तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे। चयन के संबंध में किसी को कोई आपत्ति होगी तो वे 29 मई तक अपना प्रत्यावेदन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed