{"_id":"5adb86064f1c1b56098b5c04","slug":"15243361352-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौैत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृत बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरवीर गांव निवासी तीन लोग बाइक पर सवार होकर जमालापुर से जौनपुर की ओर जा रहे थे। वे शिवपुर बाईपास के पास पहुंचे थे तभी ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में उसकी चपेट में आ गए। बाइक चला रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसपर सवार 60 वर्षीय वृद्ध और छह वर्षीय बालक घायल हो गया। बालक ने अपना नाम विवेक पटेल बताया तभी अचेत हो गया। घायल वृद्ध भी अचेत है। जिससे मृतक का भी नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार धर्मापुर गांव निवासी बेला देवी (61) पत्नी रामआसरे बाजार में सड़क पार कर रही थी तभी बाइक की चपेट में आकर घाल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार रानापुर गांव के पास बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। अनियंत्रित बोलेरो खाई में पलट गई जिससे चालक भी घायल हो गया। मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी कुलदीप पटेल व कमलेश पटेल बाइक से अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वे रानापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आ गए। बोलेरो पलटने से चालक धर्मेन्द्र उपाध्याय निवासी मैनपुर मडिय़ाहूं भी घायल हो गए। बोलेरो सवार चालक धर्मेन्द्र उपाध्याय, समीर, कुम्भकर व दीपक उपाध्याय ने ग्रामीणों पर मारपीट व मोबाइल और पैसा छीनने का आरोप लगाया है।