फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भरभियान चलाकर योजनाओं की दी जा रही जानकारी

भरभियान चलाकर योजनाओं की दी जा रही जानकारी

Thu, 19 Apr 2018 12:43 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
भरभियान चलाकर योजनाओं की दी जा रही जानकारी

विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में बुधवार को बीडीओ रमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि भारतरत्न डा भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती पर सरकार ने स्वराज अभियान शुरू किया है। इसके तहत पंचायती राज अधिनियम को मजबूत बनाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। ग्राम प्रधान बिंदू देवी, बिजय कुमार, उमेंद्र यादव, सुदामा यादव, सुभाष, नरेंद्र उपाध्याय, प्रेमचंद तिवारी आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सिकरारा में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ प्रीती तिवारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ आईएसबी अरुण पांडेय, मिथिलेश दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव,रविंद्र सिंह, प्यारेलाल आदि उपस्थित रहे। गैरीकला गाँव में बीडीओ रामसुंदर भारती एवं एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव ने स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजमणि सिंह, डा. रमेश चंद्र यादव, केशरी प्रसाद रहे । चितौड़ी में प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश सरोज, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह, ग्राम रोजगार सेवक सचिन पांडेय ने लोगों को जागरूक किया। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में भाजपा जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार, प्रधान पति गुरुचरन सोनकर,जिलामंत्री मनोज दुबे,शेलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह,बब्बू सिंह, राजबहादुर यादव, सदानंद मौर्य, विकास यादव,दिनेश यादव,नंदलाल राजभर,दशरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed