फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वैश्विक समस्या के प्रति लोगों को किया गया जागरुक

वैश्विक समस्या के प्रति लोगों को किया गया जागरुक

Tue, 17 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वैश्विक समस्या के प्रति लोगों को किया गया जागरुक

विज्ञापन
जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर के सदस्यों द्वारा सोमवार को जौनपुर से वाराणसी तक विश्व शांति सद्भाव यात्रा का शुभारंभ किया गया ।इस यात्रा का आयोजन वर्तमान परिदृश्य वैश्विक स्तर पर गम्भीर रूप ले रही आतंकवाद एवं उसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में शांति का अभाव के समस्या को देखते हुए किया गया है। यात्रा का शुभारंभ रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर श्याम बहादुर सिंह एवं वरिष्ठ रोटरी क्लब पीएचएफ प्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया ।

असिस्टेंट गवर्नर श्याम बहादुर ने कहा कि आज इस वैश्विक समस्या को देखते हुए रोटरी इंटरनेशनल द्वारा भी विभिन देशों में शांति कार्य किये जा रहे हैं। जिसके तहत ये विश्व शांति सद्भाव यात्रा रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा एक सराहनीय प्रयास है और आगे भी ऐसे ही सद्भाव भरे प्रयास रोटरी क्लब जौनपुर करता रहेगा। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा ये यात्रा जौनपुर के ओलंदगंज से शुरू होकर वाराणसी में मुख्य रास्तो से होते हुए लंका, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार एवं उसके पश्चात नगर भ्रमण करते हुए अस्सी घाट से ले कर राजघाट पूल तक नौका यात्रा के माध्यम से जनजागरूकता फैलाते हुए सम्पन्न हुई। इस यात्रा के दौरान कार्यक्रम संयोजक पीयूष सिंह ,शिवांशु श्रीवास्तव,अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र सेठ , प्रदीप सिंह , जयकिशन साहू , संजय बैंकर,अमित पांडेय एवं विशाल गुप्त ने अपने अपने विचारों के माध्यम से आम आदमी को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप्प इत्यादि पर फैलाये जा रहे भ्रामक जानकारियों से बच कर रहने व अपने विवेक को इस्तेमाल करे बिना कोई भी निर्णय नहीं लेने की अपील की। रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री रविकांत जायसवाल जी ने कहा कि आज इस प्रकार की जो अशांति का माहौल इस देश में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी बन रहा है। उसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मदरी समझनी होगी और उसका निर्वहन करना होगा। तभी हम एक अच्छे कल का निर्माण कर पाएंगे। रोटरी क्लब सचिव अमित कुमार पांडेय ने कहा आज युग की आवश्यकता है कि हम हर प्रकार के भेद भाव और विद्वेष की भावना से दूर रह कर इस समस्या का मुकाबला करें और शांति स्थापित करें। इस यात्रा में अभिषेक गुप्ता सम्मी, आरएन सिंह, संजय जैसवाल ,मनीष गुप्ता , रोटरी इन्नर व्हील की अध्यक्षा नीलम सिंह आदि उपस्थित रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed