{"_id":"5ace5ab84f1c1b0d388b484c","slug":"1523473083122014-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2014 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड परीक्षा
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के 26 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 13007 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 1009 और द्वितीय पाली में 1005 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से चार बजे तक हुई। शुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने 13 जनपदस्तरीय अधिकारियों को केंद्र प्रतिनिधि तथा 5 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी थी। कुल 10,993 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा समाप्ति के पश्चात कक्ष निरीक्षकों ने ओएमआर शीट की तीन प्रतियों में से दो प्रतियां अपने पास रखकर तीसरी प्रति अभ्यर्थियों को दीं। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहे। बताया कि कहीं कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। इनसेट-
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चलते बुधवार को शहर परीक्षार्थियों से पटा रहा। इससे शहर में चहल पहल रही। परीक्षा के दौरान शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने फोटो स्टेट और साइबर कै फे नहीं खुलने दीं।