फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिकायत के बाद शुरू हुआ सड़क का निर्माण

शिकायत के बाद शुरू हुआ सड़क का निर्माण

Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
शिकायत के बाद शुरू हुआ सड़क का निर्माण

विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन विकासखंड के तिघरा में डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत स्वीकृत सड़क को बिना बजट के ही ठेकेदार ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने के दौरान आनन-फानन में बना दिया। स्थिति यह है कि सड़क पर न तो मिट्टी सफाई की गई और न ही उगे घास को ही हटाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की शिकायत पर डीएम ने पीडब्लूडी को सड़क उखाड़कर पुन: बनवाने का निर्देश दिया है।
खुटहन मल्हनी मार्ग पर स्थित तिघरा बाजार में वर्ष 2016-17 में डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत तकरीबन 580 मीटर पिच सड़क को मंजूरी मिली। इस पर तकरीबन 20 लाख रुपए खर्च होने थे। ठेकेदार ने गिट्टी सड़क पर कुटाई करके छोड़ दिया। उसका लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने भुगतान भी कर दिया। 2017-18 में पैसा नहीं आने के कारण सड़क छोड़ दी गई और सड़क पर घास उग आया। मार्च माह के क्लोजिंग के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार आनन-फानन में सड़क का निर्माण घटिया तरीके से करने लगा। ग्रामीण ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान शनिवार को खुटहन क्षेत्र में जनसुनवाई कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय से ग्रामीणों ने शिकायत की। वह मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति देखे। जहां 100 मीटर सड़क बननी बाकी थी। जिलाध्यक्ष ने सड़क की फोटो खींचकर व्हाट्सअप पर डीएम को भेजा। जिसमें स्पष्ट रूप से सड़क पर उगी घास पर ही पेंटिंग की जा रही है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने अधिशासी अभियंता को इसके लिए फटकार लगाई। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर इंजीनियर मौके पर पहुुंचकर काम रोक दिया। लेकिन रात में ठेकेदार ने पूरी सड़क बना डाली। रविवार को भी जिलाध्यक्ष ने दोबारा डीएम से शिकायत किया। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए पूरी सड़क को खोदने और ठेकेदार को काली सूची में डालने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सड़क निर्माण कार्य रोकवा दिया गया था। ठेकेदार मानक के विपरीत सड़क बना रहा था। पूरी सड़क खोदकर नए सिरे से बनाई जाएगी और ठेकेदार को काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजी सारस्वत
अधिशासी अभियंता
लोनिवि प्रांतीय खंड


ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण का कार्य
सड़क पर उगी घास के उपर फैलाई रही गिट्टी
बदलापुर/घनश्यामपुर। क्षेत्र के घनश्यामपुर से मेंढा जाने वाली सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए चल रहे काम को रविवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। गांव के लोगों का आरोप है कि सड़क बने गड्ढों में गिट्टी डालकर कोरम पूरा किया जा रहा है। सड़क पर से न मिट्टी हटाई जा रही है और न ही घास फूंस साफ की जा रही है।
घास के उपर ही गिट्टी फैला दी जा रही है।घनश्यामपुर से मेंढा जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढें में तब्दील हो चुकी है। जहां लोक निर्माण विभाग ने भटेहरा से जोखापुर तीन किमी सड़क को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू किया है। अभी सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढे में गिट्टी ही डाली जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने सड़क पर पहुँचकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। ऐसे में गड्ढा मुक्त करने के बजाया इसका नए सिरे से निर्माण कराया जाना जरूरी है। बरसात आते ही यह गिट्टी फिर से बह जाएगी। इस पर चलना दूभर हो जाएगा। विभाग को इस सड़क की मरम्मत करानी चाहिए। विभाग यदि मानक के तहत मरम्मत नहीं कराता है तो हम सब इस पर काम नहीं होने देंगे। इस मौके पर सौरभ, प्रभाशंकर ,रामबदन सिंह ,कल्लू शर्मा ,श्रीकांत तिवारी, श्रीचन्द तिवारी आदि मौजूद थे।

शीघ्र होंगी 38 सड़कें गड्ढा मुक्त,
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की 47 किलोमीटर लम्बी 38 सड़कें शीघ्र गड्ढा मुक्त होंगी।इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने प्रस्ताव प्रांतीय लोकनिर्माण विभाग को सौंपी है । भैंसहा-बड़ेरी संपर्क मार्ग 4 किलोमीटर तक, सिंगरामऊ से सिंघावल संपर्क मार्ग तीन किलोमीटर, आराजी अनुसार संपर्क मार्ग तीन किलोमीटर तक , नेवादा संपर्क मार्ग तीन किलोमीटर , गजाधरपुर से मरखापुर मार्ग तीन किलोमीटर सहित आदि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का प्रस्ताव बनाया गया है। अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत ने बताया कि विधायक द्वारा प्राप्त प्रस्ताव पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शीघ्र कार्य शुरू करा दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि इसके पूर्व विधायक मिश्र के ही प्रस्ताव पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में 115.56 किलोमीटर 72 सड़कें को गड्ढा मुक्त कराया जा चुका है ।

नाबालिक बच्चेभी कर रहे चकरोड मरम्मत में काम
जौनपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना में नाबालिग बच्चों से भी काम लिया जा रहा है।लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इाके विरुद्घ कोई ठोस काम नहीं कराया जा रहा है। जबकि श्रम विभाग का18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम नहीं कराने का स्पष्ट निर्देश है।

सुईथाकला ब्लाक के खानपुर( एकडला )गांव में मनरेगा के अंतर्गत चकरोड के मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जिसमें प्रधान द्वारा नाबालिगों से भी काम कराया जा रहा है। जिससे बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।इसके बाद भी ब्लाक सहिज जिला मुख्यालय के अधिकारी सबकुछ जानकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अब सवाल उठता है कि जहां एक तरफ लाखों खर्च कर सरकार बचपन बचाओ की बात कह रही है।वहीं सरकार के ही नुमाइंदों द्वारा नाबालिग बच्चों से कार्य आखिर कैसे लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed