फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विधायक के प्रस्ताव के बाद भी रोशन नहीं हो सके कस्बे

विधायक के प्रस्ताव के बाद भी रोशन नहीं हो सके कस्बे

Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विधायक के प्रस्ताव के बाद भी रोशन नहीं हो सके कस्बे

विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर विधायक ने अपने क्षेत्र के 54 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाकर गलियों और सड़कों को रौशन करने का प्रस्ताव तैयार कर चार माह पहले जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को सौंपा था। मगर विभाग ने फाइल दबाए रखी और 31 मार्च तक धन रिलीज नहीं हो सका। पत्रावली नेडा और डीआरडीए का के बीच भेजी जताी रही।
विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने अपनी विधायक निधि से डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव जारी किया। इसमें इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, सोलिंग, चार विद्यालयों में कक्ष का निर्माण, रोगियों के लिए दो लाख, 11 यात्री प्रतिक्षालय के अलावा 54 स्थानों पर हाई मास्टलाइट का प्रस्ताव शामिल हैं। बाकी पैसे तो रिलीज हो गए लेकिन 54 स्थानों पर लाइट का तकरीबन 64 लाख रुपए की पत्रावली रोक दी गई। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने नेडा को दर की जानकारी के लिए पत्र लिखा। पत्रों के आदान प्रदान के चक्कर में चार माह बीत गए और वित्तीय वर्ष 2017-18 में पैसा जारी नहीं हो सका जिससे हाई मास्क लाइट नहीं लग सका। एक लाइट तकरीबन एक लाख 18 हजार रुपए से लगना था। सीडीओ आलोक कुमार का कहना है कि डीआरडीए धन जारी करता है। धन जारी क्यों नहीं हुआ यह वही बताएंगे।
विज्ञापन


डीआरडीए की लापरवाही से हाईमास्ट लाइट क्षेत्र में नहीं लग सकी है। हमने चार महीना पहले ही प्रस्ताव लिखकर दे दिया था। अगर कहीं कोई तकनीकी दिक्कत है तो उसे दूर करना और कराना डीआरडीए का काम है। नेडा और डीआरडीए एक-दूसरे की लापरवाही बता रहे हैं।-रमेश चंद्र मिश्र, विधायक बदलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईमास्ट लाइट नेडा विभाग द्वारा लगाया जाता है। उन्होंने रेट नहीं दिया जिसकी वजह से धन जारी नहीं हो सका। उन्हें कई बार पत्र लिखा जा चुका है। डीआरडीए की कोई लापरवाही नहीं है।-पीके राय, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed