{"_id":"5ab7ed704f1c1ba6768b79a1","slug":"152200357012-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगालीपुर के जंगल में लगी आग, दो सौ से अधिक पेड़ जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगालीपुर के जंगल में लगी आग, दो सौ से अधिक पेड़ जलकर राख
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। बंगालीपुर में सई नदी के किनारे के जंगल में रविवार को दोपहर ढाई बजे आग लग गई। इसमें आम, नीम, जामुन, कटहल, शीसम, पीपल आदि के करीब ढाई सौ से अधिक पेड़ जल गए। आग ने खेतों को भी चपेट में ले लिया। इससे गेहूं की तैयार चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
दोपहर करीब ढाई बजे जंगल से धुआं उठता देकर बंगालीपुर गांव के अनुराग सिंह ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौके पर पानी का कोई साधन नहीं होने के कारण लोगों ने पेड़ों की टहनियों से पीटकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। लपटे तेज होने के कारण लोग बेबस हो गए। लोग एक पेड़ में लगी आग बुझा भी नहीं पाते थे कि तब तक झाड़ से होते हुए आग दूसरे पेड़ तक फैल जा रही थी। ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों से पीट पीटकर आग को फैलने से रोके रखा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंची लेकिन आग बुझाने तक जंगल में करीब ढाई सौ से अधिक छोटे-बड़े पेड़ जल गए। आग ने खेतों को भी चपेट में ले लिया, जिससे चार बीघा गेहूं की पककर तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया।
तीन मड़हे राख, चार मवेशी जले
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी सुखराम गौतम के रिहायशी मड़हे में रविवार को दोपहर आग लग गई। मड़हे में रखे खाद्यान्न, नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल जलकर राख हो गया। पशुशाला में बंधी भैंस समेत चार मवेशी जिंदा जल गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में सुखराम का बेटा प्रमोद भी झुलस गया। सुखराम के परिवार के लोग दोपहर में घर के बाहर मौजूद थे। तभी मड़हे में आग लग गई। शोर मचने पर गांव के लोग जुटे। एक के बाद एक कर के तीन रिहायशी छप्पर और पशुशाला जलकर राख हो गई। सुखराम की पौत्री रागिनी की 10 जून को शादी है। लड़की की शादी की तैयारी के लिए घर में रखा खाद्यान्न, 40 हजार नकदी, जेवरात जलकर राख हो गया।