{"_id":"5aac15984f1c1bc0078b59e7","slug":"15212274061-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के चार लोगों को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के चार लोगों को मिली जगह
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 84वां अधिवेशन नई दिल्ली में 16 मार्च से शुरू हो रहा है। अधिवेशन से एक दिन पूर्व जौनपुर के चार लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी (एआईसीसी) में जगह मिली है। इनके समर्थकों ने इन्हें बधाई दी है।
सदर के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिराज मेंहदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरूण सिंह मुन्ना, मुंगराबादशाहपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके अजय शंकर दूबे उर्फ अज्जू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उधर भदेवरा गांव निवासी महातिम सिंह और सुरेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोगों को प्रदेश कार्यसमिति में भी मनोनीत किया गया है। अज्जू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर उनके गांव प्रेम का पुरा में समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।