{"_id":"5aa4235b4f1c1bbb758b4b4a","slug":"15207066342703509-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"703509 बच्चे पीएंगे पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
703509 बच्चे पीएंगे पोलियो की खुराक
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत पांच वर्ष तक के सात लाख 3509 बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए वैक्सिनेटर, पर्यवेक्षक और टीमों की तैनाती कर दी गई है।
पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिले में 11 से 16 मार्च तक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए कुल 1909 बूथ बनाया गया है। बूथों पर 11मार्च को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाने के लिए 5727 वैक्सिनेटर व 385 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। अगले दिन से घर-घर वैक्सीन पिलाई जाएगी। 12 से 16 मार्च तक को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 3654 वैक्सिनेटर व 407 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी।