फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लाभार्थी की मौत के बाद उनके आश्रितों को दिया जायेगा पीएम आवास 13-51-20

लाभार्थी की मौत के बाद उनके आश्रितों को दिया जायेगा पीएम आवास 13-51-20

Sun, 04 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
लाभार्थी की मौत के बाद उनके आश्रितों को दिया जायेगा पीएम आवास 13-51-20

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना योजना ग्रामीण अंतर्गत चयनित पाँच लाभार्थियों की मौत हो चुकी है। अब उनके आश्रितों को आवास का लाभ मिलेगा। खंड विकास आधिकारी रमाशंकर सिंह ने संबंधित पंचायत सचिवों को दिया है।

ग्राम सराय अहमद निवासी अशोक कुमार की मौत के कारण आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ । प्रथम किश्त की धनराशि खाते में पड़ी है । उनके स्थान पर उनकी पत्नी उर्मीला देवी को आवास दिया जाएगा। ग्राम पंचायत मरगूपुर में राजाराम खरवार की मौत के बाद उनकी पत्नी पराना देवी , ग्राम पंचायत मुरादपुर कोटिला निवासी रामनायक की मौत के बाद उनकी पत्नी चन्द्रारानी को , ग्रामपंचायत देवापट्टी निवासी बखन की मौत के बाद उनके पुत्र रामजीत को , ग्रामपंचायत बर्रैया के मँगरू की मौत के बाद उनके पुत्र कैलाश को आवास की धनराशि दी जाएगी। सोलह पात्र लाभार्थियों के पास जमीन नहीं है। उनको जमीन उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ ने पत्र लिखा है। ग्राम हिम्मतपुर के राम आसरे तथा राजेश भूमिहीन हैं, ग्राम कुशहाँ द्वितीय निवासी श्रवण कुमार , प्रमोद कुमार की आबादी की जमीन पर विवाद है । ग्राम तियरा निवासी सुमन , चंद्रकला , बहाऊ देवी , रामसूरत पाल, राम मूरत पाल, बिठुआ कला की सेबरी , ग्राम फत्तूपुर के चाँद अली तथा कुतुबुल की जमीन विवादित है । ग्राम सिरकिना के कामता प्रसाद तथा राजेश कुमार, ग्राम गौरा की प्रभावती देवी की जमीन तथा ग्राम शाहपुर सानी के नरेंद्र सिंह की जमीन विवादित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed