{"_id":"5a90645d4f1c1b9b248b6b8e","slug":"15194125358-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ सीटों पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा चुनाव - केशव देव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ सीटों पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा चुनाव - केशव देव मौर्य
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। हम भी जात की बात करते हैं और समय आया तो जातिवाद पर काम भी करेंगे। हमें कई पार्टियों से बड़ा बड़ा प्रलोभन देकर बुलाया गया। लेकिन हम नहीं गए। उक्त बातें महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने शुक्रवार को लोहरियांव गांव में महान दल के प्रदेश सचिव सभाजीत मौर्या के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बीजेपी पर धावा बोलते हुए कहा कि योगी जी कहते हैं कि हम अखिलेश पर जांच करवाएंगे। इतना दिन बीत जाने के बाद भी कोई जांच नहीं हुई। किसान हर तरफ से मारा जा रहा है। उसकी सुधि कोई लेने वाला नहीं है। जब राम का नाम मिट जाएगा तब राम मंदिर का निर्माण होगा। जनता को केवल उल्लू बनाने का काम बीजेपी सरकार कर रही है। बीजेपी के पास एक भी ईमानदार जज नहीं है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ईमानदार बनते हैं। उनकी पत्नी इनकम टैक्स में कमिश्नर है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कितनी इमानदारी है। यह सभी लोग जानते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी कुछ सीटों से चुनाव लड़ेगी, जो पार्टियां सही लगेंगे उसी पार्टी से जुड़कर हम चुनाव लड़ेंगे।