{"_id":"5a9064574f1c1b410b8bac31","slug":"15194125309-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने हरी झंडी दिखा एसीएफ वैन को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने हरी झंडी दिखा एसीएफ वैन को किया रवाना
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र के द्वारा शुक्रवार को टीबी अस्पताल परिसर से सघन टीबी खोज अभियान के तहत जागरूकता एसीएफ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को क्षय रोग के बारे में जागरूक करेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ओपी सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि वे प्रत्येक क्षय रोगी का पता लगाएं। यह हमारा कर्तव्य है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह ने बताया कि जिले में 24 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक सघन टीबी खोज अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में टीबी के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में जाकर मरीजों की जांच करेंगी। लोगों के बलगम के नमूने लिए जाएंगे। दो सप्ताह से खांसी, बुखार, रात में पसीना आने पर, वजन कम होना, भूख कम होना व बलगम में खून आने की शिकायत वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जाएगा और जांच कराकर उनको दवाएं दी जाएंगी। जनपद की कुल आबादी लगभग 50 लाख है। इसमें 10 फीसदी लोगों में टीबी होने की आशंका बनी है। कुल 250 टीमों के माध्यम से इनकी ल 26 माइक्रोस्कोपी केंद्रों पर जांच कराई जाएगी।