फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सफाई के प्रति किया जागरुक

सफाई के प्रति किया जागरुक

Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सफाई के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
जौनपुर। निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्मदिवस गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। यह बात मड़ियाहूं पड़ाव स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग हुआ। वशिष्ठ नारायण पांडेय ने कहा कि सद्गुरु का संग मिले तो जीवन में आनंद ही आनंद है क्योंकि इनकी कृपा से संसार के तमाम दुख समाप्त हो जाते हैं।
उन्होंने गुरु की पूजा करने के कारण पूजा करने वाला भी ऊंचा हो जाता है। गुरु नीच को भी ऊंचा बना देता है। संसार जिसको दूर भगता है जिसका तिरस्कार करता है, गुरु की पूजा करके वह पूज्य हो जाता है। आयोजन में निरंकारी सेवादल के भाई, बहन व बच्चों ने भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर राजेश प्रजापति, उदय नारायण जायसवाल, डा. खुर्शीद अहमद, सुरेंद्र, जवाहर लाल, श्वेता पाल, समरनाथ, जगदीश आदि उपस्थित रहे। संचालन समरजीत ने किया। इसी क्रम में संत निरंकारी सत्संग भवन नौपेड़वां, सिकरारा, केराकत, कबूलपुर, त्रिलोचन, मुफ्तीगंज, गौराबादशाहपुर, जासोपुर, लखमापुर, मदरहां, पट्टीनरेंद्रपुर, इजरी, मड़ियाहूूं, रामपुर, शाहगंज, मछलीशहर आदि जगहों पर भी गुरुपूजा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

निरंकारी सेवादारों ने शुक्रवार को बीरीबारी व चंदवक बाजार में झाड़ू लगाया और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। डोभी मंडल के मुखी श्रीराम मौर्या ने बताया की प्रति वर्ष 23 फरवरी को बाबा के निर्देशानुसार सफाई अभियान चलाया जाता है। दया शंकर सिंह, विमला देवी, मुन्नी देवी, फूला देवी, अशोक सेठ, राजू कन्नौजिया, रेशमा देवी, निर्मला देवी, सीता देवी, पूजा देवी, शशिकला व जेपी महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed