{"_id":"5a8f15a44f1c1b2d068b827f","slug":"151932684614-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकुशल संपन्न हुआ पंचायत उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकुशल संपन्न हुआ पंचायत उप चुनाव
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठ ग्राम प्रधान व छह क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर गुरुवार को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान कुल 56.57 फीसदी मतदान हुआ। मतदान होने के बाद मत पेटिकाओं को पीठासीन अधिकारी द्वारा ब्लाकों में बने स्ट्रांग रुम में रखी गई।मतपेदी की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।डीएम व एसपी ने बूथों पर पहुंच कर मतदान का जायजा लिया ।
जिले के आठ ग्राम प्रधान व छह क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान कार्य शुरु हुआ, जो निर्धारित समय पांच बजे समाप्त हुआ। इस दौरान डोभी ब्लाक के कोपा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 66 फीसदी व वार्ड 64 ककरापार बीडीसी के लिए 65 फीसदी वोट पड़ा। इसी क्रम में धर्मापुर ब्लाक के समोपुरकला ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 62.5 फीसदी, रामनगर ब्लाक के सेउर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 57.44 फीसदी,रामपुर ब्लाक के नूरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 71.6 फीसदी व कोदैला ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 66.14 फीसदी और वार्ड 103 आशापुर बीडीसी के लिए 36 फीसदी,सुजानगंज ब्लाक के रामनगर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 57.49 फीसदी,मछलीशहर ब्लाक के मुजार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 53.37 फीसदी, करंजाकला ब्लाक के वार्ड 41 आदमपुर बीडीसी के लिए 52.37 फीसदी, सिकरारा ब्लाक के कनकपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 60.64 फीसदी व वार्ड 44 देहुजुरी बीडीसी के लिए 52.37 फीसदी और शाहगंज ब्लाक के वार्ड 130 मुडैला बीडीसी के लिए 50 फीसदी व वार्ड 151खलीलपुर बीडीसी के लिए 49 फीसदी मत पड़ा।मतदान कराने के लिए बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम रहा।
इनसेट:
स्याही नहीं होने से एक घंटा लेट शुरू हुआ मतदान
नेवढ़िया। स्याही नहीं होने के कारण रामनगर ब्लाक के सेऊर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर एक घंटा लेट से मतदान करने का कार्य शुुरु हुआ। इसकी जानकारी पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दियंा। इसके बाद स्याही पहुंचने के बाद लगभग आठ बजे मतदान कराने का कार्य शुरु किया गया।
विज्ञापन
इनसेट:
हिरासत में ली गई तीन महिलाएं
मछलीशहर।स्थानीय ब्लाक के मुजार ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर हो रहे मतदान के दौरान तीन महिलाओं को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वे महिलाए फर्जी मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची। जिनको बाद में छोड़ दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने बताया तीनों महिलाएं फर्जी वोट देने आई थी।शक होने पर उनको हिरासत में लिया गया था। बाद में छोड़ दिया गया।