फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घरेलू हिंसा रोकने के लिए दिलाई गई शपथ

घरेलू हिंसा रोकने के लिए दिलाई गई शपथ

Tue, 20 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
घरेलू हिंसा रोकने के लिए दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
मछलीशहर। ब्लाक सभागार में महिला सामाख्या की ओर से महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने व महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ ‘एक अरब बढ़ते कदम’ के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा की महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इक्कीसवीं सदी में भी हमारे देश की महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हो रही है। हम सब को एक होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। महिला समाख्या की जिला सन्दर्भ व्यक्ति सन्नो राय ने बाल विवाह से महिला के अधिकारों के होने वाले हनन और उत्पीड़न के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला समाख्या की सुशीला ने संगठन के उद्देश्य, ढांचे सहित बाल विकास विकास की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिला सामाख्या की मंजू देवी, सुषमा, रेखा, हरी द्वारा घर में स्वच्छता से बीमारियां दूर करने का एक नाटक प्रस्तुत किया। संगठन की मंजू देवी ने हिंसा व् बाल विवाह की प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में राधिका, सुषमा, सुमन, रेखा मौर्या, पुष्पा, संजू गौतम, शानमति, राम रति देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed