फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जर्जर आवास में रहने को मजबूर हैं बिजली कर्मचारी

जर्जर आवास में रहने को मजबूर हैं बिजली कर्मचारी

Mon, 19 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जर्जर आवास में रहने को मजबूर हैं बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
सिकरारा। सिकरारा बिजली उपकेंद्र का आवास पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। कर्मचारी इसी आवास में रहने को मजबूर हैं। अवर अभियंता आवास तो खंडहर जैसा हो गया है।

लगभग 45 साल पहले यह उपकेंद्र स्थापित हुआ था। उस समय यहां पर जेई, लाइनमैंन यहीं पर बने सरकारी आवास में ही रहते थे। धीरे-धीरे आवास जर्जर हो गया। इसके कारण यहां के कर्मचारी नगर मुख्यालय में रहकर नौकरी करने लगे। अब तो स्थिति यह है कि यहां दो लाइन मैंन महेश चौधरी व नगेन्द्र कुमार ही किसी तरह परिवार सहित रहते हैं। शेष तीन एसएसओ सुनील कुमार, सुभाष यादव, सत्येंद्र मौर्य व कैशियर रजनीश तथा लाइन मैंन हनीफ व संजय जौनपुर रहकर ही नौकरी करते हैं। लाइनमैंन महेश ने बताया कि हमारा परिवार इन जर्जर आवासों में हमेशा भय बना रहता है। बारिश के दिनों में पूरी छत टपकती है। पूरा घर तालाब में तब्दील हो जाता है। अवर अभियंता रामाशंकर बदलापुर का भी कार्य देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed