{"_id":"5a8733474f1c1baa1b8b7cb2","slug":"15188101377-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 26 और 27 फरवरी को मनाया जाएगा। समारोह में कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रो. एलएन हाजरा, पुणे विश्वविद्यालय के प्रो. विलास राव तभाने, ओएनजीसी के पूर्व महानिदेशक डा. पीके मिश्रा भाग लेंगे।
कार्यक्रम इंजीनियरिंग संकाय में चल रही योजना टेकिप फेज -तीन (टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम) की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं कुलपति प्रो. राजाराम यादव और संरक्षक प्रो. बीबी तिवारी है। चेयरमैन प्रो. एके श्रीवास्तव, संयोजक डा. संतोष कुमार और सह संयोजक डा. राजकुमार ने समन्वयकों की बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयारी की। साइंस क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, माडल प्रदर्शनी, वैज्ञानिक थीम पर आधारित रंगोली और एक्सटेंपोर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण डा. संजीव गंगवार और अन्य व्यवस्था की देखभाल की जिम्मेदारी डा. रजनीश भास्कर को सौंपी गई है।