{"_id":"5a87333d4f1c1b1d368bab3a","slug":"15188101275-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर की ब्लाक प्रमुख प्रभावती देवी को भी कुर्सी से बेदखल करने की तैयारी हो चुकी है। शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे बीडीसी सदस्यों ने 69 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस जिलाधिकारी को सौंपा। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बदलापुर विकास खंड में भी राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
इसके पहले खुटहन, सिकरारा और बक्शा ब्लाक प्रमुख कुर्सी से बेदखल हो चुके हैं। डोभी के ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हो चुका है लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन में अभी मतों की गिनती नहीं की गई। मतपेटी सीलकर जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी गई है। करंजाकला ब्लाक प्रमुख दीपचंद्र सोनकर के खिलाफ गुरुवार को सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस जिलाधिकारी को सौंपी थी। शुक्रवार को बदलापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस जिलाधिकारी को सौंप दी गई। बदलापुर में कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जिनमें से 69 सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के प्रति अपना अविश्वास जताते हुए संयुक्त हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौंपा। इसे लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।