फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहीद आशुतोष की शहादत पर है फक्र

शहीद आशुतोष की शहादत पर है फक्र

Thu, 15 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहीद आशुतोष की शहादत पर है फक्र

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। शहीद आशुतोष यादव की शहादत पर हम सबको गर्व है । राष्ट्र की अस्मिता को बरकरार रखने के लिए जम्मू के बांदीपुरा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। यह बात बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बुधवार को सुल्तानपुर गांव निवासी शहीद आशुतोष यादव की प्रथम पुण्यतिथि उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि आशुतोष यादव की प्रतिमा का अनावरण कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आज वह हम सब के बीच भले ही नही हैं लेकिन उनकी शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। विनय कुमार सिंह ने कहा कि शहीद आशुतोष की शौर्य गाथा अमर है।
विज्ञापन

रहेगी । विधायक, विनय सिंह , एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, सचिव दुर्गेश तिवारी , प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय और शहीद की मां शीला देवी ने शहीद आशुतोष यादव की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले वर्ष 14 फरवरी को जम्मू के बांदीपुरा में आतंकवादियों की मुठभेड़ के दौरान आशुतोष यादव शहीद हो गये थे। अमरबहादुर सिंह , सुरेश चौहान , साहबलाल , बड़कऊ मिश्र , फूलचंद विश्वकर्मा , सुरेश चंद्र शुक्ल , बिनोद तिवारी , संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed