{"_id":"5a8335614f1c1b28428b527b","slug":"151854852717-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने दूसरे दिन भी की अभिलेखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने दूसरे दिन भी की अभिलेखों की जांच
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को भी नगर पालिका परिषद कार्यालय में जाकर अभिलेखों के सत्यापन का कार्य पूरा किया। साथ ही अभिलेखों से आवश्यक कागजातों की फोटो काफी आदि अपने पास रखा।
केंद्रीय तीन सदस्यीय टीम द्वारा शहर की स्वच्छता परखने का कार्य किया जा रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को भी टीम ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान स्वच्छता के लिए शहर क्षेत्र के स्कूलों में बने स्वच्छता प्रोत्साहन समिति, पेट्रोल पंपो पर बने शौचालयों का प्रयोग सार्वजनिक रुप से कराने आदि पत्रावलियों की जांच की। साथ ही आवश्यक कागजातों की सूची अपने पास रखा। टीम द्वारा देर शाम तक अभिलेखों की जांच की जा रही थी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र , सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के कार्यक्रम अधिकारी अमित यादव, टीएन सिंह आदि उपस्थित रहे।