{"_id":"5a83337d4f1c1b1d368ba1d1","slug":"15185480432-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर छूटी आठ कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर छूटी आठ कुश्ती
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। महाशिवरात्रि पर मुफ्तीगंज ब्लाक के अमरा गांव में मंगलवार को कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता संजय सरोज और विशिष्ट अतिथि एकौनी ग्राम के प्रधान ओमनारायण यादव ने फीता काट कर और पहलवानों का हाथ मिला कर किया।
सतमेसरा के राज मैन ने नद्दीरामपुर के अमरदेव को आशमान दिखाया। एकौनी के अभिषेक ने नारायनपुर के अरबिंद को पटखनी दी। नारायनपुर के सुनील व बनारस के गोबिंद के बीच, सरैयां के पवन व बसवत के सुमित के बीच, नरायनपुर के सुजीत व अजगरा के अशोक के बीच, गाजीपुर के अंकुर व अजगरा के मिथलेश के बीच, सरैयां गाजीपुर के पवन व बसवत के सौरभ के बीच और नरायनपुर के काजू व एकौनी के अभिषेक के बीच कुश्ती बराबरी पर रही । निर्णायक की भूमिका डा. सुरेंद्र यादव ने की। कुश्ती दंगल की अध्यक्षता गामा यादव व संचालन महेंद्र सिंह ने किया। कुश्ती के आयोजक अमरा गांव के प्रधान कैलाश यादव ने आये हुए अतिथियों के प्रति अभार प्रगट की । इस अवसर पर मनोज यादव, राजाराम यादव, कमला यादव, गुड्डू यादव, सुबेदार यादव, आदि मौजूद रहे।