{"_id":"5a83328f4f1c1b8f268b9c9d","slug":"15185478046-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान समारोह में संमानित हुए बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान समारोह में संमानित हुए बुजुर्ग
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शीतला चौकिया स्थित मान्यवर कांशीराम इंटर कॉलेज के प्रांगण में ‘माता-पिता सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इस मौके पर 100 वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों को संमानित किया गया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष पारस नाथ मौर्य के 75वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में गायक राकेश मौर्य एवं अभिनेता आशीष माली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। भिक्खु संघ ने मंगलपाठ किया। आईपीएस अधिकारी डॉ बीपी अशोक, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भंते चंदिमा, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, पूर्व आयकर आयुक्त डॉ भारत भूषण, वाणिज्य कर कमिश्नर पीएन सिंह, डॉ लालबहादुर सिद्धार्थ, संजय उपाध्याय, मनोज मौर्य, साहित्यकार मूलचंद सोनकर, अशोक आनंद, रामजियावन मौर्य, बसपा नेता अमरजीत गौतम, रामबाबू मौर्य ने विचार व्यक्त किए। संयोजक डॉ राजीव रत्न मौर्य ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन