फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीएमओ ने किया सामुदायिक मैटरनिटी विंग का शुभारम्भ

सीएमओ ने किया सामुदायिक मैटरनिटी विंग का शुभारम्भ

Tue, 13 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने किया सामुदायिक मैटरनिटी विंग का शुभारम्भ

विज्ञापन
मछलीशहर। मुख्य चिकित्साधिकारी ओपी सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पर 30 बेड के नवनिर्मित सामुदायिक मैटरनिटी विंग का शुभारम्भ किया । इस दौरान दो प्रसूता महिला प्रमिला सरोज व शारदा यादव द्वारा फीता काटने के बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रवेश किया ।मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि 30 बेड के मैटरनिटी विंग के बन जाने से प्रसूता महिलाओं के लिए काफी हितकर होगा । इस मैटरनिटी विंग में जब से महिला गर्भ धारण करेगी। तब से उसका पंजीकरण करके उसको आवश्यक टीकाकरण से लेकर जांच,दवाइयां एवं देखरेख किया जाएगा। यह सब कुछ नि:शुल्क किया जाएगा । साथ ही जब डिलवरी होगी। इसके बाद जब तक बच्चा डेढ़ से दो साल तक नहीं हो जाता। उसके भी टीका करण व जांच की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी । इस अवसर पर अधीक्षक डा. रफीक, डा. आरपी विश्वकर्मा, डा. अमरनाथ, डा.आरके यादव, डा.सिद्दीकी, डा.अमरेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed